मैं आप लोगों की हर समस्या के लिए अधिकारियों और उनसे संबंधित मंत्रालयों से बात कर रहा हूं। मेरे दफ्तर, निवास और सचिवालय आने वाले हर आम आदमी को मदद और न्याय दिलाने के लिए मैं रात भर जाग कर काम कर रहा हूं। मेरा जो भी समय है आप लोगों के लिए ही है। हमें कोई राजनीति नहीं करनी है बस आप लोगों के काम कराने हैं और भ्रष्टाचार को रोकर स्वराज लाना है। सोमवार को कौशांबी स्थित गिरनार टॉवर में लोगों से मिलने के दौरान केजरीवाल ने कुछ इसी अंदाज में अपनी बात रखी। सोमवार को आठ सौ से ज्यादा लोग अपनी बातों व मांगों को लेकर उनके पास पहुंचे।
सुनी लोगों की समस्या गिरनार टॉवर में लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद केजरीवाल नीले रंग की वैगनआर कार से दिल्ली के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने विनम्रता से हाथ जोड़कर उन लोगों से माफी भी मांगी जिनसे वे देरी होने के कारण नहीं मिल सके। आप वॉलंटियरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर आने वाले फरियादी की बात सुनी जाए और उनकी मदद के लिए संबंधित अधिकारियों तक समस्या को पहुंचाया जाए।

.jpg)
0 comments:
Post a Comment