आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Saturday, 18 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

विधायक बिन्नी ने पार्टी द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस का जबाव नहीं दिया




नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद करने वाले पार्टी के लक्ष्मीनगर से विधायक  विनोद कुमार बिन्नी ने पार्टी द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने की जगह उल्टा पार्टी को ही कठघरे में खड़ा करते हुए कुछ जानकारियां मांगते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि पार्टी बिन्नी द्वारा अपनाए रुख को गंभीर अनुशासनहीनता के दायरे में रखते हुए उन्हें शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था उनसे चौबीस घंटे में जबाव मांगा था कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं जिसकी समय सीमा शनिवार को समाप्त होने से पहले ही बिन्नी ने एक पत्र कौशाम्बी स्थित पार्टी मुख्यालय में भेजकर अपने को दिए कारण बताओ नोटिस पर आश्चर्य जताया है।पत्र में बिन्नी ने पार्टी से सवाल पूछा है कि पहले आप यह स्पष्ट करें कि उन्हें नोटिस किस परिधि में दिया गया है। पार्टी के इस विषय में क्या नियम-उपनियम हैं यह भी उन्हें  बताया जाए क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।गौरतलब है कि बिन्नी के रवैये को ले पार्टी में उनके खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई का दबाव बन रहा है।


यदि बिन्नी के मामले को हल्केपन से लिया तो पार्टी में और भी लोग सिर उठा सकते हैं, इसलिए इसका यहीं समापन कर दिया जाए।वहीं बिन्नी भी पार्टी को अपनी नीति के तहत उलझाए रखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है जितना मामला लम्बा चलेगा उसका उन्हें लाभ पार्टी को नुकसान होगा। वह इसी नीति पर चल रहे हैं।दूसरी तरफ विनोद बिन्नी के मामले में असफल रहने वाली पार्टी के प्रवक्ता योगेंद्र यादव जो कभी बिन्नी के पक्ष में सबसे मुखर थे अब उनके ऊपर भाजपा के हाथों खेलने की बात कहते हुए कह रहे हैं कि वह सब जो कर रहे हैं उसके पीछे भाजपा है।

0 comments:

Post a Comment