आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Thursday, 9 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

दिल्ली में भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन से बढ़ी उम्मीदें


     

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की घोषणा के बाद दिल्ली के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार के मामले तेजी से कम होंगे। हर घर को 650 लीटर मुफ्त पानी और 400 यूनिट तक बिजली प्रयोग करने वालों को बिजली की दरों में कटौती के फैसले के बाद भ्रष्टचार रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करके आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना तीसरा वादा पूरा किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिश्वत के मामले दर्ज कराने के लिए बुधवार को हेल्पालइन की शुरुआत की घोषणा की थी। राजधानी में किसी से भी किसी अधिकारी द्वारा घूस मांगने पर फोन नंबर- 011-27357169 पर फोन करके मदद ली जा सकती है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) में 6,000 से ज्यादा आवेदन भरने वाले कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि "निश्चित रूप से, आरटीआई की तरह ही यह भ्रष्ट अधिकारियों में कुछ भय पैदा करेगा।"हालांकि अग्रवाल ने कहा कि आसानी से याद रहने वाला नंबर जल्द ही शुरू होना चाहिए और शिकायतकर्ताओं को पंजीकरण संख्या भी दी जानी चाहिए। केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि आसानी से याद रहने वाला चार संख्या का नंबर लगभग पांच दिनों में जाएगा। दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा, "यह हेल्पलाइन निश्चित रूप से निवारक साबित होगी, लेकिन इसके सही काम के लिए लोगों की मानसिकता बदलने की जरूरत है।"दिल्ली में विभिन्न व्यवसायों में काम करने वाले लोगों ने इस हेल्पलाइन की शुरुआत पर अपनी खुशी जाहिर की है। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा श्रेया शर्मा कहती हैं, "मुझे यकीन है कि अब कोई भी अधिकारी रिश्वत लेने से पहले दो बार सोचेगा।"42 वर्षीया गृहणी रेखा जोशी ने कहा, "मैं, मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस हेल्पलाइन का स्वागत करती हूं और उम्मीद करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे समझेंगे।'राजधानी के द्वारका में एक आवसीय कॉम्प्लेक्स के कार्यवाहक, 65 स्वपन ने कहा, "ये कुछ हद तक काम कर सकती है, लेकिन अन्य पार्टियों को घूस देकर अपना काम कराने वाले लोग घूस देते रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि यह हेल्पलाइन बदलाव लाएगी।

0 comments:

Post a Comment