आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Wednesday, 8 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी के टिकट पर दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगी मीरा सान्याल



नई दिल्ली। बैंकर और रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (आरबीएस) की पूर्व अध्यक्ष मीरा सान्याल आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद दक्षिण मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं। आप से जुड़ने के बाद एक विदेशी अखबार को दिए साक्षात्कार में मीरा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साफ कहा कि उन्होंने इसी इरादे से आप से संपर्क किया और टिकट लेने की जो शर्ते हैं, उन्हें पूरा कर लोकसभा सीट के लिए दावा करेंगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में भी दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेसी नेता मिलिंद देवड़ा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी थीं। आप से जुड़ने के पीछे उन्होंने यह तर्क दिया कि पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का एक सूत्रीय फैसला लिया है। यही फैसला कांग्रेस व भाजपा से आप को पूरी तरह अलग करता है। राजनीति में नीयत साफ हो और फैसले ईमानदारी से लिए जाएं तो आर्थिक उदारीकरण के इतने बेहतर नतीजे दिखाई देंगे की जल्द ही भारत विकसित देशों के कतार में शामिल हो जाएगा।

मीरा भारत में प्रमुख बैंकरों में से एक हैं। उन्होंने एक सप्ताह पूर्व रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के सीईओ और अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। सूत्रों का कहना है कि सन्याल से पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर आप के लिए वित्तीय सलाह और सहायता की भी पेशकश की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment