आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Thursday, 16 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

केजरीवाल के जनलोकपाल के दायरे में निजी स्कूल और अस्पताल भी


नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में 15 दिन के अंदर जनलोकपाल बिल लाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इसके दायरे में अब वह निजी स्कूल और निजी अस्पताल भी आएंगे जिन्हें सरकारी सहायता मिलती है। इसके पहले भी सरकारी सहायता पाने वाले एनजीओ को ही इस बिल के अन्तर्गत लाये जाने की बात की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि 6 सदस्यों की कमेटी जनलोकपाल बिल के मसौदे पर काम कर रही है। बिजली कंपनियों पर नजर रखने के लिए इन्हें भी इस बिल के दायरे में रखा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि जनलोकपाल बिल आम चुनाव के पहले पास करवाने का प्रयास किया जाएगा वहीं भाजपा द्वारा असहमति जताने पर इसका लाभ भी 'आप' को चुनाव में मिल सकता है। लोकसभा चुनाव के संदर्भ में अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगला आम चुनाव भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच होगा। कांग्रेस कहीं भी रेस में नहीं है, हम भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर देश भर में जाएंगे और बताएंगे कि भाजपा के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है, उसने अपने भ्रष्ट मंत्रियों बीएस येदियुरप्पा को फिर से पार्टी में बुला लिया है, जबकि हम इसे खत्म कर देना चाहते हैं। इसके अलावा केजरीवाल ने अपनी पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, वहीं केजरीवाल ने पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।


0 comments:

Post a Comment