आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Friday, 10 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आम आदमी पार्टी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू,



नई दिल्ली:: दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली जबरदस्त सफलता से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के पहले पार्टी को मजबूत बनाने के लिए 26 जनवरी तक कम से कम एक करोड़ सदस्य बनाने के इरादे के साथ शुक्रवार को एक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया। पार्टी ने इसे ‘मैं भी आम आदमी’ का नाम दिया है।
'आप' नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘मैं भी आम आदमी’ अभियान के तहत कोई भी नागरिक बिना शुल्क दिए पार्टी का सदस्य बन सकता है।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक पार्टी के एक करोड़ सदस्य बनाना है। लेकिन, सदस्यता अभियान इसके बाद भी जारी रहेगा।’
उन्होंने कहा कि पार्टी ने 10 रुपया के सदस्यता शुल्क में छूट देने का फैसला किया है, क्योंकि ऐसा लगा कि कई लोग यह नहीं दे पाएंगे।

0 comments:

Post a Comment