आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Tuesday, 28 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

केजरीवाल की मौजूदगी में रिक्शा चालक विजय बाबा ने किया अस्पताल का उद्घाटन



नई दिल्ली: परंपरा से हटकर लोदी कॉलोनी स्थित नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के समुन्नत पालिका मातृत्व अस्पताल का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में एक रिक्शा चालक ने रिबन काटकर उद्घाटन किया।

60-वर्षीय विजय बाबा अपने कानों पर विश्वास नहीं कर सके, जब मुख्यमंत्री कार्यालय ने अस्पताल के उद्घाटन के बारे में उन्हें सूचना दी। बाबा पिछले 50 सालों से दिल्ली में रह रहे हैं।

बाबा ने कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं किसी अस्पताल का उद्घाटन करूंगा और मुख्यमंत्री मेरे बगल में खड़े होंगे। यह बड़ा सम्मान है। केजरीवाल ने बाबा के नाम की अनुशंसा की थी, जब एनडीएमसी ने उन्हें अस्पताल का उद्घाटन करने का न्योता दिया था।

उद्घाटन स्तंभ पर रिक्शा चालक का नाम शीर्ष पर और उसके बाद सांसद अजय माकन और फिर केजरीवाल का नाम है। बिहार के रहने वाले बाबा पिछले तीन साल से आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment