आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Friday, 10 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

भाजपा के जिला मीडिया सचिव शेर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल


ऊना : भाजपा के जिला मीडिया सचिव ठाकुर शेर सिंह ने त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। त्युड़ी में बुधवार को हुई आम आदमी पार्टी की बैठक में उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता व पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है।
इस दौरान 10 अन्य लोगों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इनमें मास्टर रामपाल, रमेश कुमार सैनी, हरीश कुमार, हसराज, हरनाम दास, वेद प्रकाश, बसंत राम, राजेंद्र कुमार, सोम दत्त व गुरपाल चंद शामिल है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पीसी शर्मा, जिला सह संयोजक डॉ. अक्षय शर्मा, हरोली क्षेत्र के संयोजक अनिल जोशी, ऊना सदर क्षेत्र के संयोजक रघुवीर चंद शर्मा वकुटलैहड़ क्षेत्र के संयोजक पूर्ण चंद शर्मा उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment