आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Monday, 6 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

AAP के फैन हैं आमिर खान


आम आदमी पार्टी की धमक अब बॉलीवुड में भी साफ सुनाई पड़ने लगी है. आमिर खान ने कहा है कि पहली बार कोई ऐसी पार्टी सामने आई है, जो कुछ अलग कह रही है. AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रति उनके दिल में बहुत इज्जत है.आमिर खान ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार से दो-तीन बातें सामने आईं. पहली बार ऐसा राजनीतिक दल सामने आया, जो अपनी बातें इतने साफ तरीके से रख रहा है. आम तौर पर राष्ट्रीय या राज्य स्तर के दल यह कहते हैं कि आप हमें वोट दीजिए, हम आप पर अच्छा राज करेंगे. ये ऐसी पार्टी है, जो कह रही है कि हम राज वैसे नहीं करने वाले हैं. हम आपके अनुसार राज करेंगे. हम स्वराज में यकीन रखते हैं. लिहाजा हम जीतकर आए तो राज हर इंसान का होगा.

AAP पर बढ़ते भरोसे का जिक्र करते हुए आमिर खान ने कहा, 'लोगों ने जिस तरह इस पार्टी पर भरोसा दिखाया है, इससे उन पर जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ जाती है.'

0 comments:

Post a Comment