आम आदमी समाचार

This Blog Is Just Resources Blog We are Just Share Another

Website

300x250 AD TOP

Friday, 3 January 2014

लेख की श्रेणियाँ:

आप ने चंदे में मांगे 2014 रुपये


नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने कोष जुटाने की गतिविधि तेज कर दी है और समर्थकों से 2014 रुपये चंदा देने की मांग की है। 2014 में देश में आम चुनाव कराए जाएंगे। पार्टी ने पत्र भेजकर चुनावी कोष में अपने समर्थकों से 2014 रुपये या इससे अधिक देने की अपील की है। आप के पत्र में कहा गया है कि हम कई राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और हमें आपके समर्थन की जरूरत है। पार्टी ने कहा है कि 2014 को सफल बनाने के लए कम से कम 2014 समर्थक 2014 रुपये या इससे अधिक का चंदा दें। पांच बजे शाम तक आप की वेबसाइट पर 2014 रुपये चंदा देने वालों की भरमार हो चुकी थी।
आप की अपील में कहा गया है कि हमने भारत में बदलाव की एक बड़ी लहर कायम करने में सफलता पाई है, जिसके बारे में हमारा विश्वास है कि यह हमारे देश की राजनीति में स्थायी बदलाव लाएगी। आगे कहा गया है कि 2014 आम आदमी का वर्ष होगा। पार्टी इसके अलावा 10 रुपये और 11 रुपये का मामूली चंदा भी स्वीकार कर रही है।

आप की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 4 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी को अभी तक 3 करोड़ 80 लाख रुपये का चंदा प्राप्त हो चुका है। इसमें से अकेले गुरुवार को 28 लाख रुपये जमा हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment