आम आदमी पार्टी की आज एक बैठक क यूनिटी हाल नई अनाज मंडी घरौंडा में हुई जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करनाल आम आदमी पार्टी के संयोजक नीरज गौतम ने की और उनके साथ आप पार्टी के सेक्रेट्री संदीप, एस.के. गोयल और जे.पी. पूनिया जो करनाल आप पार्टी कार्यालय से सबोधित करने पहुंचे।
यह जानकारी आम आदमी पार्टी के सदस्य एडवोकेट जे.पी. शेखपुरा ने दी। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को
सबोधित करते हुए नीरज गौतम ने सदस्यता अभियान को हलका स्तर पर 20 हजार कार्यकर्ता 23 जनवरी से पहले बनवाने पर जोर दिया। इसके अलावा जे.पी. शेखपुरा ने बताया कि अब तक घरौंडा हलका में 7500 के लगभग आम आदमी पार्टी के सदस्य बनाए जा चुके हैं और 23 जनवरी तक 20 हजार के लक्ष्य को पार करने के लिए पूरे हलके के गांवों को 15 जोनो में बांट दिया गया है और इन जोनों में 5-5 कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान में डयूटियां सौंप दी गई हैं। सेके्रट्री संदीप ने दिल्ली कार्यालय से दिए गए हरियाणा हैल्प लाइन न बर और घरौंडा हैल्प लाइन न बर की जानकारी सभी सदस्यों को दी और हलके के प्रत्येक गांव में प्रत्येक आदमी से स पर्क साधने की ट्रेनिंग दी।
इसके अलावा क प्यूटर पर काम करने वालों की भी अलग से टीम गठित की गई। मीटिंग में भाग लेने वालों में प्रशांत कौशिक,प्रवीन प्रजापत,ललित चौहान,आदि अम्बेडकर समाज के उपाध्यक्ष चेत राम जी, पूर्व पार्षद प्रेम चन्द, प्रवीन कमोपुरा, सुरेश कुमार जैन, प्रो. योगेन्द्र शर्मा, ईश्वर घनघस, जसवंत दहिया, नरेन्द्र कश्यप, सतपाल प्रजापति, सचिन पांचाल, अशोक पुण्डरी, कैप्टन जगबीर बीजना, श्याम लाल फूरलक, पवन मलिकपुर, रोशन लाल कश्यप, मोहित पुण्डरी, गुप्ता चौरा, विकास, विनोद वाल्मीकि तथा काफी सं या में अन्य सदस्य शामिल थे।


0 comments:
Post a Comment